करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, जांच व कार्रवाई की मांग
करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, जांच व कार्रवाई की मांग
8:48 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओबरा (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई के पास गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।बिल्ली चढ़ाई, ओबरा निवासी उमेश चंद मिश्रा ने थानाध्यक्ष एवं अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक के पास स्थित एक मकान से विद्युत करंट उतर रहा था। इसी दौरान उनकी दुधारू गाय उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने आरोप लगाया कि घटना प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति तथा विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






