तेल बचाओ अभियान के तहत इलेक्ट्रिक टोटो से अस्पताल पहुंचे राज्य मंत्री संजीव गौड़
तेल बचाओ अभियान के तहत इलेक्ट्रिक टोटो से अस्पताल पहुंचे राज्य मंत्री संजीव गौड़
5:11 PM, May 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर चलाए जा रहे “तेल बचाओ अभियान” के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल टोटो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। राज्य मंत्री के इस कदम को ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज और समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश में तेल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है।
राज्य मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग तथा अनावश्यक ईंधन खर्च से बचने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बचत से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर सभी मंत्री एवं विधायक सप्ताह में दो दिन इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करेंगे, ताकि ऊर्जा संकट के इस दौर में भारत की ईंधन खपत को नियंत्रित किया जा सके और देश की प्रगति में योगदान दिया जा सके।
इसी दौरान अस्पताल में एक घायल युवती भी उपचार के लिए पहुंची थी, जिसके साथ मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी तथा दबंगों द्वारा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। राज्य मंत्री ने घायल युवती से मुलाकात कर उसका हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।
यह भी पढ़ें






