होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का राज्यमंत्री ने किया स्वागत

डाला (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का गुरुवार को ओबरा विधानसभा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

3:41 PM, Oct 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil kumar agrahari

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का राज्यमंत्री ने किया स्वागत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का गुरुवार को ओबरा विधानसभा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में नारी शक्ति को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।स्वागत कार्यक्रम में चोपन ब्लॉक प्रमुख एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लीला सिंह गोंड़, जिला मंत्री प्रमीला जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions