मिशन सेफ फ्यूचर: स्कूल बस सीज, 34 वाहनों के चालान
मिशन सेफ फ्यूचर: स्कूल बस सीज, 34 वाहनों के चालान
6:33 AM, Aug 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आरटीओ विभाग की कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप, डग्गामार वाहनों पर विशेष नजर
सोनभद्र। परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत मंगलवार को जिले में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पहले दिन एक निजी विद्यालय की बस को सीज करने के साथ ही 34 अन्य वाहनों के चालान किए गए।एआरटीओ विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक निजी विद्यालय की बस को मानकों के विपरीत संचालित पाए जाने पर सीज कर दिया। वहीं चालान किए गए वाहनों में 15 डग्गामार वाहन शामिल हैं।
ये वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे थे।कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन जिला मुख्यालय, रॉबर्ट्सगंज और चुर्क क्षेत्र में स्कूल वाहनों की जांच की गई।उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना है।विभाग के अनुसार बिना मानक और आवश्यक दस्तावेजों के चल रहे स्कूल वाहनों के साथ-साथ डग्गामार वाहनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। अभियान 25 अगस्त तक चलाया जाएगा और इस दौरान पंजीकरण समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एआरटीओ सुधा सिंह ने बताया कि 34 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में 15 डग्गामार श्रेणी के वाहन शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।






