होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान: परिवार परामर्श केंद्र में 8 मामलों की सुनवाई, 6 परिवारों में हुआ समझौता

मिशन शक्ति अभियान: परिवार परामर्श केंद्र में 8 मामलों की सुनवाई, 6 परिवारों में हुआ समझौता

5:58 PM, May 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिशन शक्ति अभियान: परिवार परामर्श केंद्र में 8 मामलों की सुनवाई, 6 परिवारों में हुआ समझौता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 08 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया।महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों में विस्तृत परामर्श और बातचीत के बाद 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके बाद परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराकर विवाद समाप्त कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित हुआ।वहीं, एक मामले में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि दी गई। इसके अलावा एक अन्य मामले में स्थानीय थाने में अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और पारिवारिक विवादों को कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ संवाद एवं परामर्श के जरिए सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से कई परिवारों को टूटने से बचाने और रिश्तों को पुनः जोड़ने में मदद मिल रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions