होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को किया रवाना

महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश

sonebhadra

6:41 PM, Oct 12, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: Sanjay singh

मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को किया रवाना

महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, आज सोमवार 12अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज कस्बे के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से भव्य पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पैदल मार्च में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, विंद बीएड कॉलेज और साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला सहायता समूह तथा मारवाड़ी मंच की महिलाओं ने भाग लिया। मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

पैदल मार्च के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, परेशानी या आपातकालीन स्थिति में वे तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लें। साथ ही आमजन से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की गई।

विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-

112 — आपातकालीन पुलिस सहायता

1090 — महिला पावर लाइन

विज्ञापन

1091 — महिला पुलिस हेल्पलाइन

181 — महिला हेल्पलाइन

1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन

विज्ञापन

1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सोनभद्र पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूत करना है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा मौजूद रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions