कच्ची दीवार ढही, दबने से कक्षा एक के छात्र की मौत
सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के खरवारी टोला में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर कक्षा एक के छात्र ओमराझ (8) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
6:59 AM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तेज बारिश के दौरान हादसा, खेलकर घर लौटे छात्र की मलबे में दबने से गई जान
सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत के खरवारी टोला में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर कक्षा एक के छात्र ओमराझ (8) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार खरवारी टोला निवासी देव प्रसाद का पुत्र ओमराझ सोमवार को स्कूल से पढ़कर घर आया था। इसके बाद वह खाना खाने के बाद बाहर निकल गया।
इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे छात्र दब गया।हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि घटना के समय छात्र खेलने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
परिजन काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे। इसी बीच दीवार गिरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






