होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पत्नी से प्रेम-प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी से प्रेम-प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

3:28 PM, Jun 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पत्नी से प्रेम-प्रसंग के शक में युवक की हत्या, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का मात्र 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को थाना विण्ढमगंज क्षेत्र के ग्राम जोरूखाड़ में 24 वर्षीय रजनीकान्त पुत्र अश्वनी गोंड निवासी ग्राम पतरिया का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल के निकट मृतक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UP 64 B 3004) भी खड़ी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के साथ जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना विण्ढमगंज में मुकदमा अपराध संख्या 78/2026, धारा 103(1) एवं 238(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन कर घटना के खुलासे के लिए लगाया गया।

पुलिस की तकनीकी जांच, स्थानीय सूचना तंत्र और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसी दिन रात 8:29 बजे टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से आरोपी दिनेश पुत्र जीत सिंह, निवासी ग्राम केवाल, थाना विण्ढमगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखता था। आरोपी ने रजनीकान्त को बहाने से जंगल की ओर बुलाया और चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चापड़ और अपने कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए थे, जिन्हें पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

विज्ञापन

दिनेश पुत्र जीत सिंह (24 वर्ष)

निवासी ग्राम केवाल, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions