चुर्क में 31 जुलाई से 9 अगस्त तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक होगी कथा
चुर्क में 31 जुलाई से 9 अगस्त तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक होगी कथा
1:34 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
चुर्क (सोनभद्र)। नगर पंचायत चुर्क स्थित रामलीला मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक चलेगा।आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री दीनदयाल पांडे शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा। संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा एवं भक्ति का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






