होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा सोनभद्र पहुंचे, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई को दी श्रद्धांजलि

हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा सोनभद्र पहुंचे, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई को दी श्रद्धांजलि।

9:24 AM, May 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा सोनभद्र पहुंचे, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई को दी श्रद्धांजलि
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी के शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, कार्यकर्ताओं से भी किया मुलाकात। 


सोनभद्र,अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा जी आज सोनभद्र जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रेणुकूट में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी के भाई के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा सीधे रेणुकूट स्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि "दु:ख की इस घड़ी में पूरी पार्टी आपके परिवार के साथ खड़ी है।"अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, एक परिवार है। परिवार के सदस्य के दु:ख में शामिल होना हमारा कर्तव्य है।" 
इस दौरान उन्होंने रेनुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी से कहा कि अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी हर सुख-दु:ख में समाज के साथ है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions