होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नवरात्र एकम का दुद्धी के काली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजा कार्यक्रम होगा और भव्य

दुद्धी (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कस्बा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां के दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां भगवती के जयकारों और घंट घड़ियालों की ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा

5:31 PM, Oct 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

नवरात्र एकम का दुद्धी के काली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूजा कार्यक्रम होगा और भव्य
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कस्बा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां के दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां भगवती के जयकारों और घंट घड़ियालों की ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।कस्बे के साथ साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर मां रानी के दर्शन किए, मत्था टेका और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में नारियल, चुनरी एवं श्रृंगार सामग्री का अर्पण भी किया गया।नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज बनी रही। मंदिर की व्यवस्था एवं धार्मिक अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संचालित करने में मुख्य पुजारी रिंकू मिश्रा और कल्याण मिश्रा सक्रिय रहे।पूजा समिति ने बताया कि इस बार नवरात्र के पूजा कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य एवं धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। समिति के अनुसार नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions