अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की लापरवाही, बाड़ी कोल बस्ती के लिए बनी
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की लापरवाही, बाड़ी कोल बस्ती के लिए बनी
9:56 PM, Jun 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

पाइपलाइन फटने से बना गहरा गड्ढा,टला बड़ा हादसा
डाला सोनभद्र।औद्योगिक क्षेत्र ओबरा के बाड़ी गांव स्थित कोल बस्ती में पिछले कई दिनों से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सोन नदी से अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई, जिसके बाद लाखों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। इस भीषण गर्मी में जहाँ ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, वहीं कंपनी प्रबंधन की इस घोर लापरवाही ने गरीब आदिवासियों और झोपड़ीवासियों के आशियानों को संकट में डाल दिया था। पाइपलाइन फटने के कारण पानी का दबाव इतना तेज़ था कि घनी आबादी और बच्चों की मौजूदगी वाली इस कोल बस्ती के बीचों-बीच देखते ही देखते लगभग 10 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया। पानी लगातार बहने से मिट्टी धंस रही थी और यह गहरा गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुली दावत दे रहा था। स्थानीय ग्रामीण और कोल बस्ती के लोग इस स्थिति को देखकर पिछले कई दिनों से बेहद भयभीत और परेशान थे, लेकिन औद्योगिक प्रबंधन इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा था। रविवार को जैसे ही इस संवेदनशील मामले की सूचना स्थानीय पत्रकार को मिली, उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना समय गंवाए सीधे ग्राउंड ज़ीरो (बाड़ी कोल बस्ती) का रुख किया।
यह भी पढ़ें






