सर्पदंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती
सर्पदंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती
7:32 AM, Aug 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के दीघुल गाँव में मंगलवार सुबह सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत की तरफ गई एक 50 वर्षीय महिला को अज्ञात विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ से महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीघुल निवासी चंपा देवी (50) पत्नी देवकुमार मंगलवार सुबह खेत की ओर गई हुई थीं। इसी दौरान घास में छिपे किसी अज्ञात विषैले सर्प ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।घटना के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए 102 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार और चालक विजय राजभर मौके पर पहुँचे और पीड़िता को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुँच जाने के कारण पीड़िता का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें






