वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डसा, रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर घर के पास हैंडपंप से नहाकर लौट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
9:15 PM, Sep 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे से सटे मल्देवा गांव में गुरुवार दोपहर घर के पास हैंडपंप से नहाकर लौट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव की 70 वर्षीय मां फुलवंती देवी गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास स्थित हैंडपंप से नहाकर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।
सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन बिना देर किए निजी साधन से फुलवंती देवी को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। हालांकि, महिला की हालत लगातार बिगड़ने और शरीर में जहर का प्रभाव बढ़ने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि मरीज को सीएचसी पहुंचते ही आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति चिंताजनक होने के चलते तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें






