होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आमने-सामने बाइक टक्कर में एक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

आमने-सामने बाइक टक्कर में एक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

9:14 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

आमने-सामने बाइक टक्कर में एक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

:सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जपला रोड पर पिपराही चौराहे से लगभग 50 मीटर आगे सोमवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर दुद्धी से जपला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पिपराही चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे शंखलाल (45) पुत्र स्व. मोतीलाल निवासी बघाडू सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों के चालक सहित अन्य सवार सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर ने घायल को तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम की देखरेख में उनका इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions