होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनभद्र में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनभद्र में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण

3:40 PM, Jun 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनभद्र में शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद सोनभद्र में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।पौधारोपण महाअभियान के तहत विकास खण्ड घोरावल के तिलौली कला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया।इसके अलावा सदर विधायक भूपेश चौबे, विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान लोगों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ के संकल्प के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions