होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मत्स्य सम्पदा योजना में आवेदन का मौका, 27 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

सोनभद्र। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी 27 सितंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

7:56 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मत्स्य सम्पदा योजना में आवेदन का मौका, 27 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी 27 सितंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।सहायक निदेशक मत्स्य शुभम कश्यप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए 20 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।योजना के तहत जलाशयों में 65 हजार मत्स्य अंगुलिका संचय, महिला वर्ग के लिए 241 Backyard RAS यूनिट तथा प्रदेश के सभी जनपदों में पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए 500 यूनिट आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है।विभाग के अनुसार, विभिन्न योजनाओं के परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन के साथ लगाए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है।सहायक निदेशक मत्स्य ने जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य पात्र इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया पूरी करें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions