होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

सोनभद्र: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में प्रधानाचार्य रामेश्वरी जी के नेतृत्व में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया

8:29 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में प्रधानाचार्य रामेश्वरी जी के नेतृत्व में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, क्रिकेट एवं दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्सुकता और जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका बिट्टू जी एवं प्रियंका जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को रखना चाहिए।

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं से छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions