बनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज सम्मेलन का आयोजन.
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पंचायतराज से ग्राम स्वराज और प्रदूषण पर हुई चर्चा
sonebhadra
6:19 PM, Nov 1, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: आशीष गुप्ता

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पंचायतराज से ग्राम स्वराज और प्रदूषण पर हुई चर्चा
म्योरपुर (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज सम्मेलन का आयोजन किया गया।
रविवार को सम्मेलन के पहले दिन कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले शिवनारायण एवं प्रेमदयाल भाई ने गीत प्रस्तुत किया। देवनाथ भाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम स्वराज के पांच स्तंभ, लोकतंत्र से ग्राम स्वराज, नैतिक विचार, प्रबोधन यात्रा सहित महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पंचायतराज से ग्राम स्वराज और प्रदूषण पर हुई चर्चा
विज्ञापन
रमेश भाई ने 28 ग्राम पंचायतों में प्रबोधन यात्रा, ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्य के महत्व और आने वाले पंचायत चुनाव पर प्रकाश डाला। साथ ही सांवा के प्रसंस्करण और युवाओं को नशा से दूर रहने का आह्वान किया। उमेश चौबे ने शौचालय उपयोग, टीकाकरण, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत कोष राशि और ग्राम पंचायत के स्वयं के आय के स्रोतों के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें
ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड ने ग्राम स्वराज से ग्राम पंचायत मजबूत होती है। उन्होंने रासायनिक खेती के नुकसान और जैविक खेती के फायदे बताए। ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित किसानों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने सिंगरौली परिक्षेत्र में औद्योगिक कंपनियों, कोल एवं बिजली परियोजनाओं द्वारा हो रहे हवा एवं पानी के प्रदूषण, प्रभावित इलाकों और प्रदूषण से हो रही बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन
बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने एनजीटी के आदेश, टॉक्सिकोलॉजिकल लैब स्थापित करने और प्रदूषण से प्रभावित लोगों को मुआवजे को लेकर कोर्ट के आदेश के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया।विशिष्ट अतिथि एवं सर्व सेवा संघ से जुड़े अरविंद अंजुम ने देश की आजादी के पहले एवं बाद की स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिवशरण भाई ने किया। इस सम्मेलन में विमल भाई,अशोक, शिवनारायण,प्रदीप,सुरेश, रामविचार गौतम, प्रेमदयाल, रामचंद्र, सुदामा, प्रशांत दुबे, यस्वी पांडेय,नीता सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।






