होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम, बभनी थाना क्षेत्र का मामला

4:32 PM, Apr 14, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: नरेश गुप्ता

बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

फाइल फोटो

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत स्थित बसकट्टा गांव में मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। घर के पास खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम बालक की बाउली में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसकट्टा गांव निवासी राजेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार मंगलवार सुबह अपने पांच वर्षीय बड़े भाई अभय और एक अन्य साथी के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बाउली के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक अभिषेक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।हादसे के बाद पांच वर्षीय अभय आनन-फानन में दौड़कर घर पहुंचा और अपनी मां देवंती को छोटे भाई के पानी में गिरने की जानकारी दी। जब तक मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मासूम अभिषेक की सांसें थम चुकी थीं। उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिसे देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।इस बावत प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions