पॉक्सो केस की पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा,जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे की 14 वर्षीय पीड़िता की बुधवार को लोढ़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई
7:57 PM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे की 14 वर्षीय पीड़िता की बुधवार को लोढ़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को घोरावल थाने में पीड़िता के पिता सुरेश पनिका निवासी करीबराव की तहरीर पर अनुराग विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामजी विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा संख्या 191/2026 दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह करीब चार माह की गर्भवती हो गई तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में पुलिस ने आरोपी अनुराग विश्वकर्मा को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, पीड़िता को बालिका संरक्षण गृह रॉबर्ट्सगंज में रखा गया था। 10 सितंबर 2026 को पीड़िता को उसके पिता अपने साथ घर ले गए थे।पुलिस को 30 सितंबर 2026 को लोढ़ी चौकी प्रभारी के माध्यम से पीड़िता की तबीयत खराब होने और लोढ़ी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। उपनिरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया है।पीड़िता की मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






