Sonbhadra crime: घर में फंदे से लटकता मिला पॉलीटेक्निक छात्रा का शव
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में हिंडाल्को सेकंड प्लांट के आवासीय परिसर के समीप शनिवार को 17 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
6:33 AM, Sep 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में हिंडाल्को सेकंड प्लांट के आवासीय परिसर के समीप शनिवार को 17 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्रा का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि, छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।हिंडाल्को सेकंड प्लांट में कार्यरत राजू सिंह का परिवार आवासीय परिसर के अस्थायी क्वार्टर में रहता है।
उनकी बेटी रिया सिंह (17) पॉलीटेक्निक कॉलेज चोपन में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात रिया अपनी मां, भाई और बहन के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने गई थी। परिवार रात करीब एक बजे घर लौटा था।शनिवार सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में लग गए। रिया के पिता ए शिफ्ट की ड्यूटी के लिए हिंडाल्को प्लांट चले गए, जबकि उसकी मां भी काम पर चली गई। देर रात तक जागने के कारण परिवार के अधिकांश सदस्य दोपहर में सो रहे थे।
करीब 2:30 बजे रिया की छोटी बहन की नींद खुली। उसने घर के अंदर पाइप के सहारे दुपट्टे से रिया को लटका देखा। बहन के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने रिया को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल ईएसआई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।






