लखनऊ में उद्योग व्यापार संगठन की प्रांतीय बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
लखनऊ में उद्योग व्यापार संगठन की प्रांतीय बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
1:56 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र/लखनऊ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रांतीय बैठक लखनऊ स्थित होटल मैरियाड में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया।नितिन अग्रवाल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने बैठक में जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए वैट रजिस्ट्रेशन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।उन्होंने जनपदों में पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की कमी का मुद्दा भी उठाया और अस्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही पटरी के अंदर खड़ी गाड़ियों का चालान न करने की भी अपील की एमएसएमई योजनाओं का पूरा लाभ न मिलने पर उन्होंने कहा कि बैंकों में फाइलें लंबे समय तक लंबित रहने के कारण व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला, मंडल एवं शहर अध्यक्ष उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






