होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, वैष्णो शक्ति पीठ धाम में उमड़े श्रद्धालु

डाला। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को डाला स्थित वैष्णो मंदिर शक्ति पीठ धाम सहित क्षेत्र के विभिन्न घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन कर मां शैलपुत्री की आराधना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह साढ़े पांच बजे मां का भव्य श्रृंगार करने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

6:09 PM, Oct 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, वैष्णो शक्ति पीठ धाम में उमड़े श्रद्धालु
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को डाला स्थित वैष्णो मंदिर शक्ति पीठ धाम सहित क्षेत्र के विभिन्न घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन कर मां शैलपुत्री की आराधना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह साढ़े पांच बजे मां का भव्य श्रृंगार करने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई।वैष्णो शक्ति पीठ धाम के पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और हवन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां को गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर मां की कृपा बनी रहती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।मंदिर समिति के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की एक बटालियन तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस और मंदिर समिति की ओर से नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions