होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सीएसआर कार्यों में तेजी लाएं पीएसपी कंपनियां, एक सप्ताह में दें विकास कार्यों की कार्ययोजना : जिलाधिकारी

सीएसआर कार्यों में तेजी लाएं पीएसपी कंपनियां, एक सप्ताह में दें विकास कार्यों की कार्ययोजना : जिलाधिकारी

8:32 PM, Jul 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सीएसआर कार्यों में तेजी लाएं पीएसपी कंपनियां, एक सप्ताह में दें विकास कार्यों की कार्ययोजना : जिलाधिकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

:पौधारोपण, विद्यालयों के कायाकल्प, सड़क मरम्मत व मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर, पीएसपी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत जनपद में प्रस्तावित पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन पर विशेष बल देते हुए सभी पीएसपी कंपनियों को निर्देशित किया कि वे अपने परियोजना क्षेत्रों एवं आसपास के गांवों में सीएसआर मद से कराए जाने वाले विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।उन्होंने कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों का कायाकल्प, संपर्क मार्गों की मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परियोजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को परियोजनाओं का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सभी कंपनियों को पहाड़ी एवं बंजर भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज बॉल (सीड बॉल) तकनीक का उपयोग कर हरित क्षेत्र बढ़ाने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर 'हरित सोनभद्र' के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विनोद कुमार चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उद्यम मित्र नितिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न पीएसपी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions