होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

3:03 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एबीवीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में व्याप्त शैक्षिक अव्यवस्थाओं और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में चल रही अनियमितताओं तथा गिरते शिक्षा स्तर पर गहरी चिंता जताई।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जनपद में कई विद्यालय बिना मान्यता और निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे हैं, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बताई गई। परिषद के अनुसार, कई कोचिंग सेंटर क्षमता से अधिक छात्रों का प्रवेश लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है।एबीवीपी ने अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली, जबरन कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म खरीदवाने, तथा केवल परीक्षा के समय छात्रों को बुलाकर धन उगाही जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। कई महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं नहीं होने और छात्रों के केवल परीक्षा के समय उपस्थित होने की बात भी सामने आई, जिससे ये संस्थान शिक्षा के केंद्र के बजाय आर्थिक लाभ का माध्यम बनते जा रहे हैं।फार्मेसी सहित अन्य महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं, योग्य शिक्षकों, आधारभूत सुविधाओं और उचित प्रबंधन के अभाव को भी उजागर किया गया। परिषद ने कहा कि इन कमियों के चलते छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है।ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जहां केवल 15 कोचिंग संस्थानों को मान्यता प्राप्त है, वहीं बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होते ही फीस वृद्धि, पुनः प्रवेश, किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर स्कूलों की मनमानी भी बढ़ गई है। परिषद ने शिक्षा विभाग की जांच प्रक्रिया को भी दिखावा बताते हुए कहा कि कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।एबीवीपी ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी अवैध विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, मानकों का कड़ाई से पालन और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई।प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो परिषद जनहित में व्यापक आंदोलन करेगी। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद, विभाग संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक ललितेश मिश्र, प्रांत SFS सह संयोजक राहुल जलान, तहसील संयोजक योगेश, आशुतोष, सिद्धार्थ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions