होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रामचरितमानस–: " पुत्रवती जुवतीजग सोई। रघुपति भगति जासु सुत होई।" – मति अनुरुप– जयन्त प्रसाद

सोनप्रभात- (धर्म ,संस्कृति विशेष लेख)

sonbhadra

2:00 PM, Oct 31, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

रामचरितमानस–: " पुत्रवती जुवतीजग सोई। रघुपति भगति जासु सुत होई।" – मति अनुरुप– जयन्त प्रसाद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनप्रभात- (धर्म ,संस्कृति विशेष लेख)

- जयंत प्रसाद ( प्रधानाचार्य - राजा चण्डोल इंटर कॉलेज, लिलासी/सोनभद्र )

–मति अनुरूप–

ॐ साम्ब शिवाय नम:

श्री हनुमते नमः

जब श्री राम के वन जाने की सूचना श्री लखन लाल जी को मिली तो वे दौड़कर श्री राम के चरणों में लिपट गए और साथ चलने का निवेदन करने लगे।  श्रीराम ने अपने वन जाने की नैतिक अनिवार्यता बताते हुए माता-पिता, प्रजा आदि के हित हेतु लक्ष्मण को अयोध्या में ठहरना ही उचित बताया।  लक्ष्मण जी ने कहा हे! प्रभु आपने अच्छी शिक्षा दी पर मेरे तो आप ही सर्वस्व है-

गुरु पितु मातु जानउँ काहू। कहउँ सुभाउ नाथ पति पाहू।

Image

लक्ष्मण जी राम से अलग रहकर जीवित नहीं रह सकते, ऐसा जानकर राम ने माता से विदा मांग कर  वन साथ चलने की आज्ञा दे दी। लक्ष्मण माता सुमित्रा के पास चल दिए। अभी -अभी तो लखन जी कह रहे थे कि-

"गुरु पितु मातु न जानउँ काहू।"

विज्ञापन

और "

मोरे सबहू एक तुम्ह स्वामी"

अर्थात आप ही मेरे सब कुछ है, और अभी माँ के पास चल दिए।

Image

शायद एक तो वे राम की आज्ञा टाल नहीं सकते थे, दूसरे लखन जी के पास समय कम था और चाहे जैसे भी हो राम के साथ जाने के लिए कुछ भी कर लेना था, या फिर लक्ष्मण ने व्याकुलता में विचार ही नहीं कर पाया हो।  जो भी हो पर आज तो माता सुमित्रा के धैर्य की भी परीक्षा है।  सामान्य स्थिति में जो उन्होंने लक्ष्मण को शिक्षा दे रखी है, क्या इस विपत्ति काल में भी उसी पर अडिग है?  पर धन्य है मां सुमित्रा , लक्ष्मण के पहुंचते ही मां ने कहा-

हे लखन तू मेरे पास माता समझ कर आया है, मेरी शिक्षा भूल गए क्या?

तात तुम्हार मातु वैदेही। पिता रामु सब भांति सनेही।

अर्थात सीता ही तुम्हारी माँ है वही जा। लक्ष्मण के मन में प्रश्न उठा,  पिता की आज्ञा से भैया वन जा रहे हैं तो क्या भैया (पिता समान) की आज्ञा से मैं अयोध्या में रहूं?  माता सुमित्रा लक्ष्मण के लिए यह भी स्पष्ट कर दी-

"अवध तहॉ जहँ राम निवासू।"

अर्थात जहाँ राम का निवास होता है वही स्थान अयोध्या है, यदि हमारे हृदय में राम का वास हो जाये तो हमारा हृदय देश ही अयोध्या है, पर हमारे हृदय में तो राक्षसी प्रवृति का वास है तो यह लंका ही है-

विज्ञापन

'लंका निसिचर निकर निवास।'

Image

लक्ष्मण के मन में प्रश्न उठा-  क्या मेरे आराध्य के प्रति अपराध करने वाले, वन भेजने वाले को मेरे द्वारा दंड दिया जाना चाहिए?  तो मां की शिक्षा में इसका भी उत्तर लखन को सहज ही मिल गया । मां ने कहा राम के वन जाने का कारण कोई और नहीं तू है।  मैं ?  हां लखन ध्यान से सुन-

तुम्हरेहि भागु राम वन जाहीं। हेतु तात कछु दूसर नाहीं।

अर्थात एक मात्र तुम्हारे लिए ही राम वन जा रहे हैं, तुम्हारा भाग्योदय हो गया जो प्रभु के सेवा का ऐसा अवसर तुम्हें सुलभ हुआ। देखना प्रभु की सेवा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए-

राग रोषु इरिषा मद मोहू। जनि सपनेहु इन्हके बस होहू।

Image

अर्थात हे ! लखन तुम सपने में भी राग, रोस, ईर्ष्या, मद और मोह के वश में मत होना और राम की सेवा करना। पर नींद में यह दोष सपने में आ गए तो ? लक्ष्मण ने मन ही मन निश्चय किया, न सोऊंगा न सपने आएंगे और चौदह वर्षों के लिए नींद का परित्याग कर दिया तथा राम की सेवा में लग गए। भरत भी कहते हैं-

अहह धन्य लक्षिमन बड़भागी। राम पदारबिन्द अनुरागी।

और माता भी कहती है-

विज्ञापन

भूरिभाग भाजन भयउ, तोहिं समेत वलि जाउं। जौ तुम्हरे मन छाड़ि छल, कीन्ह राम पद ठाँउ।

माता सुमित्रा धन्य है जो अपने पुत्र को श्री राम के चरणों की सेवा में लगाया और जब यह संदेश सुना कि लक्ष्मण जी मूर्छित पड़े हैं तो उनके राम भक्ति की निष्ठा में कोई अंतर नहीं आया और अपने दूसरे पुत्र रिपुसूदन को भी राम की सेवा में भेजने को ठानी तथा सिद्ध कर दिया कि-

पुत्रवती जुवतीजग सोई। रघुपति भगति जासु सुत होई। नतरु बाँझ भलि वादि वियानी। राम विमुख सुत ते हित हानी।

Image

अर्थात वही माता पुत्रवती कहलाने लायक है, जिसका पुत्र राम भक्त हो । अन्यथा बांझ ही रहना अच्छा है।  राम विमुख पुत्र से सदैव अपने हित की ही हानि होती है। वियाना शब्द पशु के लिए आता है। वादि वियानी अर्थात राम विमुख सुत को जन्म देना निरर्थक पशु प्रसव के समान है । ऐसा पुत्र माता के जीवन और यौवन की हानि का कारण मात्र बनता है और ऐसा पुत्र-

सूकर स्वान सृगाल सरिस जड़, जनमत जगत जननि दुःख लागी। (विनय पत्रिका)

अतः सभी माताओं को जो अपने पुत्र को भगवान में रमता देख संसार मे लगाने के तमाम उपाय करने लगती है, माताओं में श्रेष्ठ माता सुमित्रा के चरित्र से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। उन्हें ही अपना आदर्श मानना चाहिए।

- सियावर राम चन्द्र की जय-

- जयंत प्रसाद

Image

विज्ञापन

  • प्रिय पाठक!  रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंग से जुड़े लेख प्रत्येक शनिवार प्रकाशित होंगे। लेख से सम्बंधित आपके विचार व्हाट्सप न0 लेखक- 9936127657, प्रकाशक-  8953253637 पर आमंत्रित हैं।

Click Here

to

Download

the

sonprabhat

mobile app from

Google Play Store

.

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions