होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भोपाल से दबोचा, तकनीकी सर्विलांस से अनपरा पुलिस को मिली सफलता

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भोपाल से दबोचा, तकनीकी सर्विलांस से अनपरा पुलिस को मिली सफलता

8:31 PM, Jul 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भोपाल से दबोचा, तकनीकी सर्विलांस से अनपरा पुलिस को मिली सफलता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अनपरा पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहा था, लेकिन तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, थाना शक्तिनगर में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूरज शाह के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 69, 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी के नए मोबाइल नंबरों का पता लगाया। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची, जहां शुरुआती दबिश के दौरान आरोपी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही और तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं स्थानीय अभिसूचना के आधार पर घेराबंदी कर 7 जुलाई 2026 को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एमआईजी ब्लॉक-ए1 स्थित एक कमरे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सूरज शाह पुत्र अनिल शाह, निवासी ग्राम देउरा, पोस्ट पचौर, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव तथा महिला कांस्टेबल गुंजन यादव शामिल रहे।पुलिस के अनुसार आरोपी बी.टेक. का छात्र है और तकनीकी जानकारी का उपयोग कर सर्विलांस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अनपरा पुलिस ने धैर्य, तकनीकी विश्लेषण और सटीक रणनीति के बल पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions