होटल-गेस्ट हाउस समेत हॉस्पिटैलिटी इकाइयों के अभिलेखों की होगी जांच
सोनभद्र: डीएम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में बैठक, फायर एनओसी और सराय एक्ट पंजीयन की होगी समीक्षा सोनभद्र। जनपद में संचालित होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बैंक्वेट हॉल, मैरेज सेंटर, रिजॉर्ट और ढाबा समेत सभी हॉस्पिटैलिटी इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था और पंजीयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है
8:05 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra:डीएम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में बैठक, फायर एनओसी और सराय एक्ट पंजीयन की होगी समीक्षासोनभद्र। जनपद में संचालित होटल, मोटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बैंक्वेट हॉल, मैरेज सेंटर, रिजॉर्ट और ढाबा समेत सभी हॉस्पिटैलिटी इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था और पंजीयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में संबंधित प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की स्थिति के साथ फायर एनओसी तथा सराय एक्ट-1867 के तहत पंजीयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी हॉस्पिटैलिटी इकाइयों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ नियमानुसार पंजीयन व्यवस्था को दुरुस्त करना है।
यह भी पढ़ें
जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित हों और फायर एनओसी तथा सराय पंजीयन से संबंधित अभिलेख अपने साथ लेकर आएं। बैठक के दौरान अभिलेखों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी ली जाएगी।प्रशासन के इस कदम से जनपद में संचालित हॉस्पिटैलिटी इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।






