दुद्धी चुआ में बारिश से प्रभावित 120 परिवारों तक पहुंचाई जा रही राहत, JCB से मलबा हटाने का काम जारी
सोनभद्र। जनपद में हुई भारी वर्षा के बाद दुद्धी चुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्र में अचानक बड़ी मात्रा में पानी आने से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और एनसीएल की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
4:20 PM, Aug 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो समय पका भोजन और फूड पैकेट का नियमित वितरण, राहत शिविर में भंडारे की व्यवस्थाएसडीएम व राजस्व टीम ने किया स्थलीय सर्वे, नुकसान के आकलन के बाद नियमानुसार सहायता की होगी कार्रवाईसोनभद्र। जनपद में हुई भारी वर्षा के बाद दुद्धी चुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्र में अचानक बड़ी मात्रा में पानी आने से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और एनसीएल की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रभावित परिवारों को भोजन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।भारी बारिश के कारण दुद्धीचुआ परियोजना के आसपास कई आवासीय परिसरों और रास्तों पर पानी के साथ मिट्टी, मलबा एवं कीचड़ जमा हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रशासन एवं एनसीएल की संयुक्त टीमों ने राहत कार्य शुरू कराया। जलनिकासी के साथ JCB मशीनों की मदद से रास्तों, आवासीय परिसरों और आसपास के क्षेत्रों से मलबा एवं कीचड़ हटाने का कार्य लगातार जारी है।120 प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्रीप्रशासन ने प्रभावित करीब 120 परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता पर लेते हुए भोजन एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है। प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से दो समय पका हुआ भोजन तथा फूड पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन और एनसीएल की टीमें मौके पर रहकर राहत सामग्री के वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।राहत शिविर में भंडारे की व्यवस्थाप्रभावित परिवारों एवं जरूरतमंद लोगों को तत्काल भोजन उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में राहत शिविर स्थापित कर भंडारे की व्यवस्था की गई है। शिविर के माध्यम से भोजन के साथ आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन की निगरानी में राहत व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिससे प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।एसडीएम व राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलनघटना की सूचना के बाद उप जिलाधिकारी श्री मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह एवं राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा वर्षा एवं अचानक आए पानी से हुई क्षति का आकलन किया।राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देशजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। भोजन, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के साथ राहत कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासनिक टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने और जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।प्रभावित क्षेत्र में जलनिकासी, साफ-सफाई, मलबा एवं कीचड़ हटाने, भोजन तथा राहत सामग्री के वितरण सहित अन्य आवश्यक कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन एवं एनसीएल की टीमें स्थिति पर नजर रखते हुए राहत एवं सहायता कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें






