रेनुकूट पतंजलि योग परिवार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन
रेनुकूट पतंजलि योग परिवार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन
7:46 PM, Jun 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

।
रेनुकूट, रामलीला मैदान रेणुकूट सोनभद्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन पतंजलि योग परिवार रेणुकूट द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रेणुकूट नगर अध्यक्ष बहन श्रीमती ममता सिंह व पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अनिल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पतंजलि पूर्णकालीक सदस्य व कुशल मार्ग निर्देशक श्री राज नारायण योगी ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा जिला महामंत्री पतंजलि योग समिति, श्री सीताराम जी जिला संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति, तहसील प्रभारी पतंजलि दूध्धी श्री राम नारायण गुप्ता जी ने योग प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर योग शिक्षक, योग शिक्षिका, योग साधक और काफी संख्या में भाई-बहनों ने पूरेउत्साह के साथ-साथ योग प्राणायाम किया। इस अवसर पर श्री रमाशंकर, हेमंत सिंह, नंदलाल, महेंद्र नाथ, मनोज सिंह, मधुकर, राजकुमार, मिथिलेश, सुरेंद्र, मनोज, सुनील मालवीय, राणा सिंह, दया, लक्ष्मण, दिनेश, श्रीराम व बहनों में सरोज, अनीता, तारा आदि लोगों ने भाग लिया। सभी को प्रतिदिन योग प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया गया । अंत में संकल्प के साथ शांति पाठ कराकर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का समापन हुआ।
यह भी पढ़ें






