होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Renukoot : घर से लापता चार नाबालिग बच्चों को पिपरी पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों में लौटी खुशी

थाना पिपरी क्षेत्र से घर से बिना बताए निकले चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

sonbhadra

4:27 PM, May 12, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: U. Gupta

Renukoot : घर से लापता चार नाबालिग बच्चों को पिपरी पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों में लौटी खुशी

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद के थाना पिपरी क्षेत्र से घर से बिना बताए निकले चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर-3 निवासी नन्दु पाल ने थाना पिपरी में सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार पाल अपने तीन मित्रों — रोहित कुमार (12 वर्ष), विवेक हरिजन (14 वर्ष) एवं अनिकेत राम (16 वर्ष) के साथ 9 मई को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

Image

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरी पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी से संबंधित मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और तकनीकी माध्यमों की मदद से लगातार जांच की। इसी क्रम में 12 मई को पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे सभी आपस में मित्र हैं और घूमने के उद्देश्य से बिना किसी को बताए ट्रेन से पटना चले गए थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्चों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में पिपरी पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions