होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज नवीन मंडी में भीषण आग, करीब 14 दुकानें जलकर राख; व्यापारियों को भारी नुकसान

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित नवीन मंडी समिति में सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लगने से लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों को भारी नुकसान होने की सूचना है। दुकानों में रखे फल और सब्जियां भी बड़ी मात्रा में जलकर नष्ट हो गए। घटना से मंडी के व्यापारियों में चिंता और मायूसी का माहौल है।

1:47 PM, Oct 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज नवीन मंडी में भीषण आग, करीब 14 दुकानें जलकर राख; व्यापारियों को भारी नुकसान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी से बात कर मुआवजे का दिया आश्वासनसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित नवीन मंडी समिति में सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लगने से लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों को भारी नुकसान होने की सूचना है। दुकानों में रखे फल और सब्जियां भी बड़ी मात्रा में जलकर नष्ट हो गए। घटना से मंडी के व्यापारियों में चिंता और मायूसी का माहौल है।आग लगने की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि और योगेश सिंह रात करीब 11 बजे ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देकर दमकल की व्यवस्था कराई और आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया।पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की पहलघटना के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने पुनः नवीन मंडी समिति पहुंचकर मंडी सचिव से बातचीत की और अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने इस पूरे मामले से प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को भी अवगत कराया।बताया गया कि प्रभारी मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी से बातचीत कर प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही पीड़ित व्यापारियों को नियमानुसार मिलने वाली अन्य सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।मंडी सचिव को सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देशडॉ. धर्मवीर तिवारी ने मंडी सचिव से अग्निकांड में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के लिए कहा, ताकि नुकसान का आकलन कर प्रभावित व्यापारियों को अधिकतम संभव क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।उन्होंने कहा कि नवीन मंडी समिति के सभी व्यापारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी और सरकार खड़ी है। प्रभावित व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और उन्हें नियमानुसार मिलने वाली सहायता दिलाने की पहल की जाएगी।डॉ. तिवारी ने कहा कि फल और सब्जियों के कारोबार के इस व्यस्त सीजन में व्यापारियों का इस तरह नुकसान होना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। आग की घटना से प्रभावित कारोबारियों को राहत दिलाना प्राथमिकता है।इस दौरान शिवकुमार सोनकर, भोला सोनकर, सतीश सोनकर, अनिल सोनकर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions