सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश गूँजा, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश गूँजा, पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित
6:41 AM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी सोनभद्र ।शुक्रवार को राष्ट्र सेविका समिति आरएसएस की महिला इकाई की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन "संकल्प दिवस" के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों और समिति की महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीबाई केलकर द्वारा समाज और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों का वर्णन कर बच्चों को उनके आदर्शों से अवगत कराया गया। आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय हित में लिए जाने वाले दृढ़ निर्णयों और सेवा भावना का पाठ बच्चों को पढ़ाया तथा यह संदेश दिया कि राष्ट्र सर्वोपरि है।रेणुकूट जिले से आयी जिला कार्यवाही राखी जायसवाल ने बुद्धि व प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और राष्ट्रभक्ति पर आधारित नारे भी शामिल रहे। समारोह के पश्चात सभी उपस्थितों में मिष्ठान का वितरण किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में हुई थी और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक महिला इकाई है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सेवा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें






