होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को शाम 4:30 बजे सिविल जज सी.डी./सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री राहुल की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee) की बैठक आयोजित की गई

8:10 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को शाम 4:30 बजे सिविल जज सी.डी./सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री राहुल की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश पंकज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डीएसपी सदर सुधीर कुमार सिंह तथा जिला कारागार सोनभद्र के जेलर अरविंद कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं, संचालित विकास कार्यों तथा बंदियों एवं उनके आश्रितों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की।विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने जनहित और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों एवं निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री राहुल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।उन्होंने परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी तालमेल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक समय पर पहुंच सके।बैठक की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के सिविल जज सी.डी./सचिव (पूर्णकालिक) श्री राहुल द्वारा दी गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions