सोनभद्र में लूट के दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
सोनभद्र में लूट के दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
9:16 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बभनी थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मुकदमे में पुलिस की कार्रवाई, दोनों वांछित आरोपियों की तलाश तेजसोनभद्र। जनपद सोनभद्र के थाना बभनी में पंजीकृत लूट के मुकदमे में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक अभियुक्त पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया है।यह कार्रवाई थाना बभनी में दर्ज मु0अ0सं0-158/2026, धारा 309(6) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित लूट प्रकरण में की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में थाना बभनी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण किया था और पूर्व में कई संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई। घटना के बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं।पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों में पंकज साह, पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा संजय साकेत, पुत्र लालजी साकेत, निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों पर ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दोनों वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त होती है, तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद सोनभद्र पुलिस को इसकी जानकारी दे सकता है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें






