जिले में उफनाईं नदियां, चार लोग बहे; दो की तलाश जारी
सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश से सोनांचल की नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को अलग-अलग हादसों में चार लोग तेज बहाव में बह गए। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में बिछियारी नदी में चार बालक बह गए, जिनमें तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 10 वर्षीय लल्लू लापता है
6:39 AM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश से सोनांचल की नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को अलग-अलग हादसों में चार लोग तेज बहाव में बह गए। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में बिछियारी नदी में चार बालक बह गए, जिनमें तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 10 वर्षीय लल्लू लापता है। उसे बचाने के लिए नदी में उतरे राजकुमार (50) भी बह गए। वहीं, ओबरा क्षेत्र में बिजुल नदी की तेज धारा में पुलिया पार करते समय रामप्रीत खरवार (48) और बेचई बैगा (55) बह गए। दोनों की भी तलाश जारी है।बिछियारी नदी में बालक को बचाने उतरा ग्रामीण भी बहाबीजपुर। रजमिलान गांव में मंगलवार को तेज बारिश के बाद उफनाई बिछियारी नदी में नहाने और लकड़ी लेने गए चार बालक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। तीन बालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन लल्लू (10) का पता नहीं चल सका।बालक को बचाने के लिए गांव के राजकुमार (50) भी नदी में उतर गए। तेज बहाव के कारण वह भी लापता हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बीजपुर थानाध्यक्ष कुमार सिंह ने बताया कि राहत एवं बचाव दल को सूचना दी गई है। पीएसी के बाढ़ राहत दल के पहुंचने के बाद अभियान तेज किया जाएगा।बिजुल नदी में पुलिया पार करते समय दो ग्रामीण बहेओबरा। परसोई ग्राम पंचायत में सोमवार शाम बिजुल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया के ऊपर से तेज धारा बह रही थी। इसी दौरान पुलिया पार करते समय रामप्रीत खरवार (48) और बेचई बैगा (55) पानी के तेज बहाव में बह गए।परसोई खास निवासी रामप्रीत खरवार और टोला कनुहार निवासी बेचई बैगा अपने-अपने पाही से घर लौट रहे थे। दोनों बिजुल नदी की पुलिया के पास पहुंचे। पानी पुलिया के ऊपर से बहने के बावजूद दोनों उसे पार करने लगे और तेज धारा की चपेट में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। देर रात तक नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण भी संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं।ओबरा सीओ प्रभात राय ने बताया कि पीएसी के जवानों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। लगातार बारिश और नदी में तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।
यह भी पढ़ें





