सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, नवविवाहित युवक की मौत
दुद्धी में दर्दनाक सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, नवविवाहित युवक की मौत
1:27 AM, May 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

Duddhi कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा भट्टी मोड़ के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, झारो निवासी गुड्डू बच्चन (22) पुत्र शिव कुमार अपने साथी कृष्ण कुमार (26) पुत्र मिथिलेश के साथ बाइक से भट्टी मोड़ से झारो की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गुड्डू बच्चन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि गुड्डू बच्चन की शादी बीते 28 अप्रैल को दीघुल में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया






