होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र: बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नार सिंह पटेल का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नार सिंह पटेल का सोमवार रात वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

1:42 PM, Oct 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नार सिंह पटेल का निधन, पार्टी में शोक की लहर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 22 सितंबर को सड़क हादसे में हुए थे गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री नार सिंह पटेल का सोमवार रात वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में नार सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया था।बताया गया कि दुर्घटना के बाद से ही नार सिंह पटेल कोमा में थे और उनका इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।बीजेपी नेता रमेश सिंह पटेल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वाराणसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद पार्थिव शरीर सोनभद्र लाया गया।नार सिंह पटेल के निधन से जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके परिचितों में शोक व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions