होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत; 6 महीने पहले हुई थी शादी

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में सोन नदी पुल के पास रेड़िया गांव मोड़ पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी

8:08 PM, Nov 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत; 6 महीने पहले हुई थी शादी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में सोन नदी पुल के पास रेड़िया गांव मोड़ पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अदलगंज के कोटिया टोला निवासी सूर्यकांत निराला ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त सुदामा बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत अपने गांव के दोस्त सुदामा के साथ बाइक से चोपन घूमने गया था। दोनों गुरुवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। सोन नदी पुल पार करने के बाद जैसे ही वे रेड़िया गांव मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे 16 चक्का ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुदामा दूर जा गिरा, जबकि सूर्यकांत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार दूसरे युवक सुदामा ने हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।माता-पिता का इकलौता बेटा था सूर्यकांतसूर्यकांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रामबली की दो बेटियां भी हैं। परिवार के अनुसार, सूर्यकांत की शादी इसी साल 10 मई को पड़ोसी गांव लालगंज निवासी रेनू के साथ हुई थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions