Road Accident:अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
8:12 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान सिंदुरिया निवासी गोविंद पुत्र गपिंद्र (32 वर्ष) और पटवध निवासी राजू (34 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।






