होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रही सड़क, बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ चूर्क-रेलवे स्टेशन मार्ग

सोनभद्र। चूर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चूर्क से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

3:50 PM, Aug 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

दुर्घटना को दावत दे रही सड़क, बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ चूर्क-रेलवे स्टेशन मार्ग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चूर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चूर्क से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण गहरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने, पानी की निकासी की व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions