होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय की आदेशिका कराई तामील

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय की आदेशिका कराई तामील

8:54 PM, Aug 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय की आदेशिका कराई तामील
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

। 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से जारी आदेशिका की नियमानुसार तामील कराई।


पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1100/2025 में धारा 109(1), 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त मल्लू उर्फ अफसर पुत्र दल्लू उर्फ निसार, निवासी तकिया सुकृत और इबरार उर्फ झोटा पुत्र स्व. इजहार, निवासी बहुअरा के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत आदेशिका जारी की गई थी।पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के आवास पर पहुंचकर आदेशिका की तामील कराई। मल्लू उर्फ अफसर के निजी आवास के मुख्य द्वार तथा गांव के प्रवेश द्वार पर सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर गवाहों की मौजूदगी में आदेशिका चस्पा की गई। वहीं इबरार उर्फ झोटा के आवास के मुख्य द्वार पर भी गवाहों की मौजूदगी में न्यायालय की आदेशिका चस्पा कर तामील कराई गई।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव और चौकी प्रभारी कांशीराम आवास योगेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी आदेशों का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions