रुक्मणी मौत का मामला:महिला की मौत के मामले में चार सदस्यीय जांच टीम गठित, अस्पताल पर मुकदमे की तैयारी
बनारस पॉली हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत, वाराणसी के निजी अस्पताल में तोड़ा दम; डीएम के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित
8:52 PM, Oct 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोपबनारस पॉली हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी हालत, वाराणसी के निजी अस्पताल में तोड़ा दम; डीएम के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठितसोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा स्थित बनारस पॉली हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत के मामले में परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन मंगलवार देर रात शव लेकर बनारस पॉली हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के होना गांव निवासी श्रीनिवास की पत्नी रुक्मणी को पथरी की समस्या थी। पति के अनुसार, सोमवार को उन्हें उपचार के लिए बनारस पॉली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चिकित्सक उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले गए। करीब एक घंटे बाद अस्पताल की ओर से परिजनों को बताया गया कि रुक्मणी की हालत बिगड़ गई है और उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाना पड़ेगा।परिजनों के मुताबिक, अस्पताल की एंबुलेंस से रुक्मणी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर देर रात वापस बनारस पॉली हॉस्पिटल पहुंचे और इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांगबुधवार सुबह महिला के परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।डीएम के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच टीम गठितमामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह, एडीशनल सीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव और डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद को शामिल किया गया है। टीम महिला की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।सील होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड कराने का आरोपसीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सोन डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया था। इसके बावजूद महिला का वहां अल्ट्रासाउंड किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।सीएमओ के अनुसार, बनारस पॉली हॉस्पिटल और सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच समिति की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देशजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि बनारस पॉली हॉस्पिटल में महिला की मौत की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को जांच समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें






