चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान बनीं करमा ब्लॉक की विजेता
सोनभद्र:सोमवार को करमा ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के विद्यालयों के कक्षा- 5 से कक्षा-8 के प्रतिभाशाली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर पहले आयोजित की गयी।
7:49 PM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा ब्लॉक में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान ने लाया प्रथम स्थान
सोनभद्र :सोमवार को करमा ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के विद्यालयों के कक्षा- 5 से कक्षा-8 के प्रतिभाशाली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर पहले आयोजित की गयी।प्रत्येक विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो को ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 अनिल कुमार मौर्य,माननीय विधायक, घोरावल विधानसभा व सेवा संकल्प अभियान के नोडल डॉ0 प्रसन्न पटेल उपस्थित रहे।विधायक जी ने बच्चों के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा उनसे प्रतियोगिता के थीम के संबंध में बातचीत किया.इस चित्रकला प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बट की साची चौहान ने प्रथम स्थान,उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाड़ के आकाश ने द्वितीय स्थान, कम्पोजिट विद्यालय सरौली के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,जबकि चौथे स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के अखिलेश कुमार तथा पाँचवें स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय बघोर की नीतू रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सभी बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता में किये प्रयास की सराहना करते हुए माननीय विधायक डा.अनिल मौर्य व विशिष्ट अतिथियो ने बच्चों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया।उक्त 05 शीर्ष स्थान प्राप्त बच्चों द्वारा जनपद स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा।






