दुद्धी में समाजवादी पार्टी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर
दुद्धी में समाजवादी पार्टी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर
9:28 PM, Aug 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 9 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र द्वारा विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर आदिवासी समाज की भूमिका, अधिकारों और सामाजिक एकजुटता पर विचार-विमर्श किया गया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम ऐसे दिवस का आयोजन कर रहे हैं, जो आदिवासी समाज के सम्मान और पहचान से जुड़ा है।
आदिवासी समाज ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपनी राजनीति के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सम्मान और समान अवसर देने का कार्य किया।
उनकी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना था। उन्होंने कहा कि नेताजी की नीतियों और विचारों का परिणाम है कि आज समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी हर क्षेत्र में दिखाई देती है।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निरेंद्र प्रताप सिंह गौड़ एवं सुनील गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सईद कुरैशी, त्रिपुरारी गौड़, अवध नारायण सहित क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।






