खुली हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित, शेष 7.300 किलोग्राम हल्दी सीज
खुली हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित, शेष 7.300 किलोग्राम हल्दी सीज
8:31 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिलाधिकारी, सोनभद्र के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सोनभद्र के निर्देश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 को घूरमा मोड़, मारकुंडी, चोपन, सोनभद्र स्थित मे० सम्राट किराना एण्ड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकान में मानव उपभोग हेतु एक खुले बोरे में 8 किलोग्राम 500 ग्राम हल्दी पाउडर भंडारित पाया गया। हल्दी पाउडर को खुली अवस्था में बिक्री के लिए रखे जाने तथा उसमें मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नियमानुसार हल्दी पाउडर का विधिक नमूना संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा गया।मौके पर शेष बची 7 किलोग्राम 300 ग्राम हल्दी पाउडर को नियमानुसार सीज कर दिया गया। सीज की गई हल्दी पाउडर की अनुमानित कीमत ₹1,241 बताई गई है।खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






