होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

संतोष कुमार बबलू को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार बबलू का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया

sonebhadra

5:39 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: सुनील अग्रहरि

संतोष कुमार बबलू को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार बबलू का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला (सोनभद्र)। नगर पंचायत डाला बाजार के चंद्रनगर चढ़ाई स्थित एक आवास पर बुधवार को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संतोष कुमार बबलू को सोनभद्र जिले का पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी, प्रांतीय महासचिव, उत्तर प्रदेश चन्द्रवंशी रवानी जनकल्याण महासभा ने किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार बबलू का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं खुशी के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संतोष कुमार बबलू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, मुन्ना यादव, प्रभाकर सिंह, संजय सिंह, आलोक कुमार, मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions