विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग कार्यालय में हुआ पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग कार्यालय में हुआ पौधरोपण
8:42 PM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है।उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान सहायक कृपांकर दुबे, ललित नारायण त्रिपाठी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी एवं विकास कुमार सोनकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






