होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चुर्क में सर्वेश्वरी समूह ने मनाया 66स्थापना दिवस

सोनभद्र। चुर्क में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा चुर्क मे आज 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21सितम्बर 1961 को समूह के संस्थापक परमपूज्या अघोश्वर भगवान राम ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी

7:32 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क में सर्वेश्वरी समूह ने मनाया 66स्थापना दिवस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




चुर्क, सोनभद्र। चुर्क में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा चुर्क मे आज 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21सितम्बर 1961 को समूह के संस्थापक परमपूज्या अघोश्वर भगवान राम ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। 
वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थीत हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याण कारी कार्य आयोजित किये जाते हैं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः चुर्क नगर मे प्रभात फेरी आयोजित की गयी जिसमे आश्रम के श्रद्धालुवों ने सैकड़ो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो से सर्वेश्वरी भजन के साथ नगर भ्रमण किया गया कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों और सामाजिक-आध्यात्मिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया।समारोह में राजा विजयगढ़, नरेंद्र सिंह,आनंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, उदय नारायण सिंह, अरुण सिंह, राकेश सिंह एवं सर्वेश्वरी समूह के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions